Monday 4 May 2020

चार आजाद ख्याल लड़कियों की कहानी है ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’

वेब सीरीज़ रिव्यू




ऋषभ देव


फोर मोर शॉट्स प्लीजमें चार लड़कियों की कहानी है, जो अपने लिए इस समाज से, खुद से लड़ती रहती हैं। चारों बहुत अच्छी दोस्त हैं। इस फिल्म में लड़ाई, रोना-धोना, बंबई की फैशनबेल लाइफ, लव, ब्रेक अप, सेक्स और स्ट्रगल को दिखाने की कोशिश की गई है। लड़कियां इस समाज को कैसे देखती हैं और ये समाज उनके साथ कैसा बर्ताव करता है, ये इन चार लड़कियों के किरदार से दिखाने की कोशिश की गई। फोर मोर शॉट्स का दूसरा सीजन हाल ही में आया है। पहला सीजन साल 2019 में आया था। दूसरा सीजन वहीं से शुरू होता है, जहां पहला सीजन खत्म हुआ था। 10 एपिसोड का ये सीजन अमेजन प्राइम पर रिलीज किया गया है और इसके डायरेक्टर हैं अनु मेनन और नूपुर अस्थाना।
अंजना, दामिनी, सिद्धि और उमंग मुंबई में रहती हैं। चारों अलग-अलग बैकग्राउंड की हैं। अंजना एक वकील हैं। तलाक हो चुका है और एक बेटी है। अंजना मूव ऑन करने की कोशिश करती है लेकिन फिर से शादी और फैमिली के चक्कर में नहीं पड़ना चाहती। यही मूव ऑन उसके लिए बहुत सारी उलझनें खड़ी कर देता है। अंजना का रोल निभाया है कीर्ति कुल्हाड़ी ने। दामिनी एक पत्रकार हैं। पहले सीजन में उनको नौकरी से निकाल दिया गया था। अब वह किताब लिख रही हैं जिसे कोई छाप नहीं रहा है। किताब की तरह ही उनकी पर्सनल लाइफ में भी दिक्कतें आती रहती हैं। दामिनी के कैरेक्टर में हैं शायोनी गुप्ता।

सिद्धि पटेल, जिनकी मां पहले सीजन में विलेन थीं, इस सीजन में दोस्त बन गई हैं। पहले सिद्धि कुछ नहीं करती थी लेकिन उसने खुद को खोज लिया है। ये रोल किया है मानवी गगरू ने। उमंग बाईसेक्सुअल हैं और पेशे से एक जिम ट्रेनर हैं। पहले सीजन में वह एक्ट्रेस समारा कपूर की पर्सनल ट्रेनर बन जाती हैं। बाद में दोनों प्यार में पड़ जाते हैं। बाइसेक्सुअल को ये समाज और सोशल मीडिया कैसे देखता है, उनको किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, ये दूसरे सीजन में बताने की कोशिश की गई है। उमंग का रोल किया है गुरबानी ने। इसके अलावा कई और किरदार हैं इस सीरीज में। जय नामक युवक एक बार (Bar) चलाता है। आमिर वारसी एक डॉक्टर है और शशांक एक वकील। ये बार इन चारों लड़कियों का अड्डा है। जब भी इनकी लाइफ में कुछ अच्छा और बुरा होता है, वे इसी बार में मिलते हैं। ऐेसे ही कुछ नए पुराने किरदार कहानी में आते-जाते रहते हैं। 
इस सीजन में समस्याएं और बड़ी हो गई हैं, मेलो ड्रामा भी काफी बढ़ गया है। इस सीरीज में इन लड़कियों के कैरेक्टर्स से बहुत कुछ दिखाने की कोशिश की गई है। इसमें दिखाया गया है कि महिलाओं की इच्छाएं, उनकी समस्याएं और सेक्स कोई टैबू नहीं है। फेमिनिज्म, पत्रकारिता और एलजीबीटीक्यू जैसे मुद्दों को इसमें समेटने की कोशिश की गई है। हो सकता है इस सीरीज को देखकर आपको लगे कि वास्तव में ऐसी महिलाएं ना हों और ही उनकी लाइफ ऐसी हो। 
वैसे एंटरटेनमेंट के हिसाब से ये वेब सीरीज काफी अच्छी है। पहले सीजन से दूसरा सीजन काफी इंटेंस है। सबकी लाइफ में खुशी कम, बुरी खबर जल्दी जाती है। फिर भी ये दोस्ती नहीं तोड़ेंगे वाली यारी इन चारों के बीच बनी रहती है।

कई लोगों को लग सकता है इस वेब सीरीज़ में अश्लीलता और फूहड़पन है। लेकिन आज सेक्स के बारे में खुल के बात करना अच्छी बात है। अगर आप सेक्स के बारे में बात करने से कतराते हैं, तो ये वेब सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए। हर एपिसोड के शुरू होने से पहले कुछ वाॅयसओवर चलता है। जब एपिसोड खत्म होता है, तो उस वॉयसओवर का मतलब समझ में आता है। पहले सीजन की तरह ही इस सीजन में भी बैकग्राउंड म्यूजिक अंग्रेजी गानों का है, जो समझ में आए आए, सुनने में बेहद अच्छा लगता है। कुछ एपिसोड में स्टैंडअप कॉमेडी का तड़का भी लगाया गया है, जो कुछ हद तक गुदगुदाने का काम करता है। जिन्होंने इसका पहला सीजन देखा है, उनको ये सीजन भी पसंद आएगा।

बेस्ट फ्रेंड का ज्ञान और सीख इस वेब सीरीज में खूब दिया जाता है। फिर चाहे ब्रेकअप की बात हो या किसी गिल्ट की। पहले सीजन की तरह दूसरे सीजन को भी अंत में ऐसी जगह पर छोड़ा गया है, जिससे लगता है कि अगला सीजन भी जल्द जाए। इस वेब सीरीज को देखने के बाद आपको इसका एक डायलाॅग याद रहेगा- ‘जय, फोर मोर शॉट्स प्लीज’!!

No comments:

Post a Comment

कोरोना वायरस के साथ ही डालनी पड़ेगी जीने की आदत

कोरोना का सबसे बड़ा सबक है कि अब हमें जीवन जीने के तरीके बदलने होंगे  संजय दुबे  भारत में कोरोना वायरस के चलते लगा देशव्यापी लाकडाउन...